फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रसूलपुर ने खामपार को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के बलुआ अफगान में कबड्डी प्रतियोगिता जितने के बाद रसूलपुर की टीम। 
विज्ञापन
- बलुआ अफगान गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का खेला गया फाइनल मुकाबला
विज्ञापन


घांटी बाजार। भटनी क्षेत्र के बलुआ अफगान के गोइता टोला में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रविवार की रात रसूलपुर ने खामपार की टीम को 59-49 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि और आयोजक मंडल ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भटनी के बलुआ अफगान गांव के गोइता टोला में छात्र एकता युवा क्लब की तत्वाधान में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की रात खेला गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ भाजपा नेता अश्वनी कुमार सिंह और समाजसेवी कैप्टन रत्नाकर मिश्र ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में रसूलपुर बिहार की टीम ने टॉस जीतकर साइड लिया। इसके साथ ही रसूलपुर के खिलाड़ियों ने शुरू से ही अटैक रवैया अपनाया कर खामपार की टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाए रखा। हालांकि आखरी समय में खामपार की टीम ने कुछ बेहतरीन रेड कर टीम को मुकाबले में लाने का प्रयास किया, लेकिन रसूलपुर की टीम की बढ़त की बराबरी नही कर सकी। इस तरह रसूलपुर बिहार की टीम 59 -49 के अंतर से मुकाबले को जीत विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है। खिलाड़ियों को इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। वह समाजसेवी कैप्टन रत्नाकर मिश्र के साथ मिलकर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रसूलपुर के राजू यादव को बेस्ट रेडर का खिताब दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेम नारायण गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह, श्याम नारायण गुप्ता, प्रमोद मौर्य, अभय कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, प्रीतम, राकेश आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें