फोटो। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग
मईल (देवरिया)। थाना क्षेत्र में सोमवार को रात करीब 10.30 बजे नेनुआ गांव के समीप एसडीएम रसड़ा की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। एसडीएम और उनके चालक को हल्की चोटें आई हैं। बलिया जिले के रसड़ा के उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा देवरिया से आते समय मईल थाना के समीप नेनुआ गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा किसी कार्य से वाहन से देवरिया गए थे। वह वापस बलिया जनपद जा रहे थे। इसी दौरान नेनुआ गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मईल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में उपजिलाधिकारी सहित वाहन में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नेनुआ गांव के पास एक एसडीएम की गाड़ी पलट गई थी। वाहन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।