फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राप्ती 55 सेमी बढ़ी, तटवर्ती गांवों पर संकट

Mon, 31 Aug 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में नाव से स्कूल जाते भदिला प्रथम गांव के बच्चे।
विज्ञापन
बरहज। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 10 और राप्ती में 55 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। राप्ती के पानी से पहले से घिरे भदिला प्रथम गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परसिया देवार समेत कई अन्य गांवों में भी बाढ़ का खतरा मड़राने लगा है।
विज्ञापन

सरयू के बढ़ते जलस्तर से बरहज कस्बे के वार्ड जयनगर-गौरा, जहाज घाट व रगरगंज और गांव मेहियवां, कटइलवा, बेलडांड़, मरवटिया, कुवाईच टोला, बिनोवापुरी, भदिला दोयम, महेन के अलावा परसिया देवार के 27 और विशुनपुर देवार के 15 मजरों पर बाढ़ का खतरा मड़राने लगा है।
बता दें कि करीब तीन साल पहले आई बाढ़ में सरयू नदी राजपुर-नौका टोला स्थित रामजानकी मार्ग और राप्ती में आई बाढ़ के कारण कपरवार के बिनोवापुरी के पास रुद्रपुर मार्ग से ऊपर से पानी बहने लगा था। करीब एक सप्ताह तक इन मार्गों से आवागमन ठप था। ग्रामीण मदन मिश्र, अखिलेश सिंह, नुरूल अंसारी आदि का कहना है कि पिछली बार भी लगातार दो से तीन बार नदी का जलस्तर कम होने के बाद अचानक जलस्तर में वृद्धि हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट-
सरयू में 10 सेमी और राप्ती के जलस्तर में 55 सेमी की वृद्धि हुई है। हालात पर नजर रखी जा रही है।
-उपेंद्र कुमार सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें