बालिका से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर/बनकटा। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से 50 वर्षीय अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली एक दस वर्षीय बालिका अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। आरोपी का पीड़िता के घर के बगल में खेत है। आरोप है कि अधेड़ उसे घर के सामने स्थित झोपड़ी में बहला-फुसलाकर कर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची की मां आ गई और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। परिजनों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर पर आरोपी लालबाबू के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।