फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे ने किया मामी से दुष्कर्म, पिटाई कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भांजे ने किया मामी से दुष्कर्म, पिटाई कर फरार
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले का मामला, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला से भांजे ने दुष्कर्म किया। बुधवार की सुबह उसकी पिटाई कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने उपचार के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरहज इलाके की रहने वाली 40 साल की एक महिला के पति बाहर रहते हैं। वह शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहती है। यहां उसके बच्चे पढ़ाई-लिखाई करते हैं। बताया जा रहा है कि महिला के पति का सगा भांजा भी यहीं रहता था। मंगलवार की रात भांजे ने मामी से दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य बुधवार को एकत्र हो गए। मौका देखकर आरोपी भांजे ने मामी के सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। पीड़ित महिला ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। उसने बताया कि कई महीने से वह छेड़खानी करता था। रिश्तेदार होने के कारण उसका मंसूबा नहीं भांप पाई थी। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें