फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवरिया में बच्चों को घर छोड़कर लौट रही स्कूली बस पलटी, चार की मौत

Wed, 05 Feb 2020 09:07 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर है। यहां एक बस पलटने से चार युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों को स्कूल से घर छोड़कर लौट रही स्कूली बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इस घटना में चार युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि खामपार थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू बंगरा मार्ग पर बच्चों  को स्कूल से घर छोड़कर लौट रही स्कूली बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। बस की चपेट में आने से भठवां तिवारी निवासी बादल (16), शैलेश (18) , मठिया चक निवासी कृष्णागिरी, धर्मपुर करण निवासी आनंद सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं मौके पर ही बादल, आनंद , शैलेश और कृष्णागिरी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को स्थानीय लोगो ने एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल देवरिया के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें