फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। छोटी बहन के सामने बड़ी बहन से दुष्कर्म के मामले में रामपुर कारखाना पुलिस ने एक सप्ताह बाद तरकुलवा थाना क्षेत्र के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने की तैयारी में जुट गई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 मई की शाम दो बहनें गांव के पूरब बगीचे की तरफ गई थीं। वहां तरकुलवा थाना क्षेत्र के तीन युवक पहले से ही मौजूद थे। किशोरियों के पिता ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने उनकी 14 वर्षीय छोटी पुत्री को रोक लिया और एक ने 17 वर्षीय बड़ी बेटी को झाड़ी की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। देर रात दोनों घर पहुंचीं और आपबीती सुनाईं। उन्होंने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद मामले में पुलिस तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के परदेसी मद्धेशिया, बिट्टू मद्धेशिया, व कान्हा यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है । थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें