फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंचायत चुनावों के संभावित दावेदार होली के लिए जुटा रहे शराब का स्टाॅक

Mon, 02 Mar 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अभी पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित दावेदार अभी से गांवों में अपनी फिजा बनाने में जुट गए हैं। इनके लिए होली बड़ा अवसर है। शौकीनों को अपने पाले में करने के लिए दावेदारों ने अभी से शराब का स्टाॅक इकट्ठा करना शुरू कर दिया है, जिससे कि ड्राई डे के दिन किसी तरह की कमी न रह जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल इसी साल पूरा होना है। मार्च बाद कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग महीने भर से दरवाजे-दरवाजे हाजिरी लगाने लगे हैं। ऐसे संभावित दावेदारों के लिए होली का त्योहार बड़ा अवसर है। होली की दावत में सबसे अधिक खपत मीट व शराब की होती है। संभावित दावेदार अभी से इसकी तैयारी में जुटे हैं। उन्हें पता है कि त्योहार में खिलाने-पिलाने का असर दूर तक जाएगा। प्रधानी के दावेदारों के लिए यहीं से माहौल तैयार होगा। जो संभावित दावेदार जितना बेहतर खर्च करेगा, वह मतदाताओं को उतना ही बेहतर तरीके से अपने पाले में कर पाएगा।
देसी शराब की एक दुकान के सेल्समैन ने बताया कि एक सप्ताह से शराब की बिक्री थोक में काफी बढ़ गई है। थोक में खरीदारी करने वाले वहीं लाेग हैं जो पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इनमें भी प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार ही ऐसा ज्यादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें