फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामपुर बुजुर्ग की पूरे दिन गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान

Fri, 02 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटिया विद्युत उपकेंद्र से संचालित इंगुरी फीडर से शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे से रामपुर बुजुर्ग बाजार की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। देर शाम करीब सात बजे के बाद विद्युत कर्मियों द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में पूरे दिन बिजली नहीं रहने से रामपुर बुजुर्ग बाजार के दुकानदारों और उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने के कारण दुकानों में लगे हीटर, ब्लोअर और लाइटें बंद रहीं, जिससे ठंड और अधिक महसूस की गई।
कई दुकानदार ठंड के कारण दुकानों में देर तक बैठ नहीं सके। वहीं ग्राहकों की आवाजाही भी काफी कम रही। बिजली नहीं रहने से मोबाइल चार्जिंग, कंप्यूटर सेंटर, फोटो स्टूडियो और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों का कामकाज प्रभावित रहा। पानी की मोटर और आटा चक्की बंद रहने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ। शाम होते ही बाजार में अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि केबल में फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।
सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मियों द्वारा फॉल्ट को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है और जल्द ही आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें