फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत के लिए मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत के लिए मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात बरात में फरमाइश गीत के लिए बरातियों और गांव वालों में विवाद हो गया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे नाराज दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। कोतवाली पुलिस के प्रयास के बाद चौकी इंचार्ज नवलपुर की मौजूदगी में मंगलवार की भोर में शादी की रस्म पूरी कर दुल्हन की विदाई हुई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर (स्कूल टोला) गांव निवासी भरत चौहान की बेटी प्रियंका चौहान की बरात सोमवार की रात भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भाटपार करही पांडेय गांव से आई थी। द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। बरात में नाच-गाना शुरू हुआ। इसी बीच फरमाइशी गीत के लिए बरातियों और गांव के कुछ युवकों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं। बरात में अफरातफरी मच गई। अधिकांश बराती रात में ही अपने गांव भाग चले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व डायल 112 नंबर की पुलिस ने घायलों को सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इसकी जानकारी दूल्हे राकेश चौहान को हुई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोग समझाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना किसी ने नवलपुर के चौकी इंचार्ज हीरामन गोड़ को दी। चौकी इंचार्ज ने दूल्हे को समझाया-बुझाया और शादी संपन्न कराकर आशीर्वाद दिया। मंगलवार की भोर में दुल्हन की विदाई के बाद चौकी इंचार्ज वहां से हटे। इस बाबत चौकी इंचार्ज हीरामन गौड़ ने बताया कि विवाद में दूल्हे के चाचा घायल हो गए थे। इससे वह शादी से इनकार कर रहा था। काफी समझाने के बाद वह शादी के लिए तैयार हुआ। शादी के बाद मैं भी दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद देकर पुण्य का भागी बना। उधर, कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नाचने के लिए मारपीट, छह लोगों का फूटा सिर
लार। शादी में डीजे के सामने युवती के साथ नाचना युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके बाद दो पक्षों में मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस को देख मारपीट करने वाले भाग निकले। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात नगर के कस्बा चौकी के समीप सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। दरवाजे पर डीजे के सामने एक युवती डांस कर रही थी। कई महिलाएं डांस देख रही थीं। आरोप है कि एक युवक युवती के साथ डांस करने लगा। इस दौरान उसका हाथ युवती के हाथ से स्पर्श हो गया। इससे नाराज युवती ने चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। महिलाओं ने भी युवक की धुनाई शुरू कर दी। युवक अपने दोस्तों को बुला लिया और घराती पक्ष के लोगों से भिड़ गया। मारपीट में अर्जुन राजभर, लड्डन, इमरान और तीन अन्य का सिर फट गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस चौकी को दी। पुलिस को देख मारपीट करने वाले भाग निकले। सभी घायलों का उपचार नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया गया। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मारपीट की सूचना पर पुलिस रात में गई थी। घटना से संबंधित किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें