फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहड़ा पुरवा गांव में भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहड़ा पुरवा गांव में भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। इस मामले में दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम मेहड़ा पुरवा निवासी फुलवास चौहान का पड़ोसी से भूमि विवाद है। वह शुक्रवार की सुबह निर्माण कार्य करा रहा था, इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे और कहासुनी होने लगी। देेखते ही देखते बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी। इसमें फुलवास, उसकी पुत्री सरिता व दामाद राधेश्याम घायल हो गए। इस बीच सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली लाई। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुलवास ने पुलिस को दी गई तहरीर में आंख में मिर्च पाउडर डाल कर दामाद को भी मारने पीटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। दोनों पक्ष को थाने लाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें