फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज के थाना घाट पर महिला दुकानदारों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना घाट पर महिला दुकानदारों में मारपीट
विज्ञापन

बरहज। नगर स्थित थाना घाट पर प्रतिष्ठान सजाने को लेकर महिला दुकानदारों में मारपीट हो गई। कुछ दुकानदारों ने सामान रखकर बेचने वाला एक तख्त पलट दिया। पटेल नगर पश्चिमी निवासिनी और महिला दुकानदार लालमनी देवी पत्नी मुन्ना मद्धेशिया ने थाने पर तहरीर देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पटेल नगर पश्चिम वार्ड नंबर 15 निवासिनी लालमनी देवी पत्नी मुन्ना मद्धेशिया ने तहरीर में कहा है कि नदी के किनारे लंबे समय से तख्त पर अगरबत्ती, कपूर और पूजा सामग्री बेचती हूं। पड़ोसी दुकानदारों ने चौकी न लगाने की धमकी दिया था। बुधवार को तीन बजे घर पर गई थी। वापस आने पर तख्त पलटा हुआ था। पूछने पर सभी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें