फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सा संघ ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सा संघ ने जताया विरोध
विज्ञापन

देवरिया। सांसद मेनका गांधी की ओर से पशु चिकित्सक के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे विकास भवन परिसर में एकत्र हुए पशु चिकित्सकों ने अपने सम्मान की प्रतिबद्धता दोहराई। संरक्षक डॉ. विकास साठे ने कहा कि पशु चिकित्सक तन-मन से पशुओं की चिकित्सा करते हैं। हमारी कोशिश होती है कि छुट्टा या पालतू पशु इलाज के अभाव में न मरे। अगर किसी गणमान्य ने पशु चिकित्सकों के विरुद्ध अशोभनीय व्यवहार किया तो संघ चुप नहीं बैठेगा। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. आरपी चौरसिया, अशोक कुमार सिंह, रामसहाय यादव, सुनील कुमार, रौनक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें