फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज में हुई मारपीट में छात्र का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज में हुई मारपीट में छात्र का सिर फटा
विज्ञापन

लार। शनिवार को नगर के ओकेएम इंटर कॉलेज में पहुंचे मनबढ़ों ने नौवीं के छात्र की रॉड व हॉकी से पिटाई कर दी। छात्र का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। कॉलेज प्रशासन के लोग घायल छात्र के पास पहुंचते, इसके पहले ही आरोपित छात्र दीवार फांदकर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंचे छात्र के परिजनों ने उसका उपचार सीएचसी लार में कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने 12 छात्रों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

लार नगर के उमर मेराज ओकेएम इंटर कालेज में नौवीं का छात्र है। शनिवार को चौथी घंटी में पानी पीने के लिए निकला था। आरोप है कि इसी कॉलेज में पढ़ने वाले 12 छात्र बाहर से दीवार फांद कर कॉलेज परिसर में पहुंचे। वह कुछ समझता कि हमलावर रॉड से प्रहार करने लगे। उमर मेराज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। छात्रों के हाथ में लाठी-डंडे देख कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों को देख कर आरोपित छात्र दीवार फांदकर भाग निकले। घटना की सूचना कॉलेज प्रशासन ने घायल छात्र के घर फोन कर दी। परिजनों ने छात्र का प्राथमिक उपचार सीएचसी लार पर कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने एक दर्जन नामजद छात्रों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। पुलिस आरोपित छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपितों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें