फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशियों में मारपीट, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के प्रत्याशियों में मारपीट, एक गंभीर
विज्ञापन

भाटपार रानी/प्रतापपुर। खामपार थाना क्षेत्र के टोला अहिबरन राय में शुक्रवार की रात प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। प्रधान प्रत्याशी बिंदेश्वर सिंह (40) लहूलुहान हो गए। सूचना पाकर पहुंची खामपार पुलिस ने उन्हें भाटपार रानी सीएचसी पहुंचाया। उन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 14 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम टोला अहिबरन राय निवासी बिंदेश्वर सिंह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। इसके पूर्व उनकी पत्नी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। गांव के एक पूर्व प्रधान व प्रत्याशी संतोष यादव और उनके समर्थकों के बीच पहले शाम को पांच बजे प्रचार को लेकर गांव में ही कहासुनी हो गई, लेकिन मामला शांत हो गया। इसके बाद रात में जब बिंदेश्वर सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ प्रजापति टोला में प्रचार कर रहे थे तो दोनों के समर्थक भिड़ गए और मारपीट होने लगी। बिंदेश्वर सिंह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची खामपार पुलिस ने तत्काल भाटपाररानी पीएचसी लाई। पुलिस ने घायल बिंदेश्वर सिंह के पिता रामप्रवेश सिंह की तहरीर पर गांव के ही 14 ज्ञात और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। तीन लोगों संतोष यादव, मोहम्मद सलीम और अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि केस दर्ज कर तीन को जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश जारी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें