बाइक की किस्त जमा करने आए वाहन स्वामी की पिटाई का आरोप
सलेमपुर। बाइक का किस्त जमा करने आए वाहन स्वामी ने एजेंसी के कर्मचारियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसकी बाइक को जबरन एजेंसी में रखकर उसके पास रखी रकम छीन ली। उसका इलाज सीएचसी में कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी मनोज प्रसाद (35) तीन नवंबर को नगर के हरैया में स्थित एजेंसी से किस्त पर बाइक खरीदी थी। वादा के मुताबिक वह चार दिन लेटकर बृहस्पतिवार को एजेंसी पहुंचा। उसने बताया कि एजेंसी के कर्मचारियों ने मुझसे बकाया किस्त सात हजार पांच सौ रुपये पहले जमा करा लिए। विरोध मैंने किया तो हमला कर दिया। उन लोगों ने रुपये छीन लिया।
इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि एजेंसी मालिक से गाड़ी के लोन के लिए विवाद हुआ था। उसमें पिटाई से घायल हो गया। रुपये छीनने की बात गलत है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।