फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घरवालों ने मंगलवार को घर से निकाल दिया। पीड़िता के चाचा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य की भतीजी पूजा देवी (25) की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी संदीप कुशवाहा के साथ साथ हुई है। आरोप है कि पति सहित अन्य परिवार वाले पूजा को हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार को घरवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की सूचना पीड़िता के चाचा को मिली तो वह टड़वा पहुंचे और भतीजी पूजा को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संदीप कुशवाहा, ससुर लालशाह, सास कुशमावती देवी, देवर प्रदीप, देवरानी अलका देवी, जेठानी चिंता देवी और जेठ सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार यादव ने कहा कि जांच में विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें