फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग : पुलिया बनी नहीं... गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत़

Sun, 27 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के लिए सड़क पर गिट्टी डाली जा रही है। वहीं मार्ग पर पुलिया बनाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। रात के अंधेरे में लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। निर्माण कार्य की धीमी गति से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
अयोध्या से कपरवार-बरहज के रास्ते जनकपुर तक भारत सागर माला की ओर से रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। मार्ग पर एनएच 227ए की ओर से आधा दर्जन जगहों पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। नौका टोला, बेलडाड़, कटइलवा, लवरछी समेत कई जगहों पर पुलिया बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। इसमें सरिया आदि के जरिये निर्माण कार्य भी हुआ है।
विज्ञापन

इन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। ज्ञानेश्वर सिंह, राजेश मद्धेशिया, मदन मिश्र, नुरूल हक अंसारी आदि का कहना है कि पुलिया निर्माण के लिए गड्ढों की खोदाई कराने से सड़क वन-वे हो गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क के संकरा होने और भारी संख्या में गाड़ियों के आवागमन से जाम लग जा रहा है। रात के अंधेरे में गड्ढों में गिरकर लोग चाेटिल हो रहे हैं। मार्ग चौड़ीकरण के लिए बेलडाड़ बरहज तक विभाग द्वारा सड़क की खुदाई कराया गया। जिस पर गिट्टी-मिट्टी डालने के बाद छोड़ दिया गया है। सड़क पर उठने वाली गुबार और बिछाई गई गिट्टी से सफर दुश्वारियों भरा हो गया है। निर्माण कार्य को लेकर सड़क के हाशिए में आने वाली जमीन से लोग तेजी से कब्जा खाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें