फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुश्ती में रामदास ने सुरेंद्र को दी पटकनी

Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मदनपुर से पकड़ी मार्ग पर आयोजित दंगल में जुटे पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों का दमखम देख लोग रोमांचित हो गए। इसमें वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, गाजीपुर और स्थानीय जगहों से आए पहलवानों ने अपना दम दिखाया। जोरदार मुकाबले में अयोध्या के रामदास ने सहारनपुर के सुरेंद्र को पटकनी दी। प्रतियोगिता की शुरुआत सपा नेता कामिल शेख ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन

जौनपुर के पहलवान असलम ने सहारनपुर के दत्ता को पछाड़कर मुकाबला जीत लिया। बाबा नायक सहारनपुर और बगड़ा पहलवान गाजीपुर के बीच रोमाचंक मुकाबला हुआ। कुश्ती के अंतिम दौर में बाबा नायक विजेता रहे। इम्तियाज खान मुगलसराय ने रोहन पहलवान गोरखपुर को हराया। वीर सिंह मुगलसराय और इमरान गाजीपुर एक दूसरे पर लगातार दांव लगाते रहे, अंत में इमरान को हार का सामना करना पड़ा। हरियर वाराणसी ने हलचल पहलवान राजस्थान को पटकनी दी। अजीत पालवा वाराणसी और सतेंद्र ददरी के बीच दो राउंड कुश्ती चली। जिसमें अजीत विजेता बने। उत्तम पहलान गायघाट ने विष्णु पहलवान काेरवां देवरिया को हरा कर जीत हासिल की। इस अवसर पर साधु यादव पहलवान, मुश्ताक पहलवान, शेख अंसार अहमद, दिलशाद शेख, इरफान शेख, शोहरत शेख, शादाब आलम सपा नेता, इमरान खान, साद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें