फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 11 दिन बाद गांव रामानुज का शव पहुंचा गांव, मची चीख-पुकार

Fri, 02 Oct 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में सड़क हादसे में इंजीनियर की हुई थी मौत, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

तरकुलवा। सऊदी अरब में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पहाड़पुर ग्राम पंचायत के महुआरी मजरे निवासी इंजीनियर रामानुज राव (55) का शव 11 दिन बाद बुधवार को गांव पहुंचा। शव देखते ही पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। छोटी गंडक नदी के सोनहुला रामनगर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
रामानुज राव सऊदी अरब में रहकर एक फैक्टरी में इंजीनियर के रूप में कार्य करते थे। 19 सितंबर को कंपनी में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांव और परिवार तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजन उनके शव के आने का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को जैसे ही रामानुज राव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पत्नी आरती देवी बेसुध हो गईं। बेटे अजय राव और अंगद राव का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार के लोगों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल शोकाकुल हो गया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सोनहुला रामनगर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें