फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इमरजेंसी भवन में बनेंगे सात दवा काउंटर, घटेगा मरीजों का इंतजार

Fri, 02 Oct 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के चलते होगी नई व्यवस्था
विज्ञापन

- तीन काउंटर महिलाओं और तीन पुरुषों के लिए
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दवा के लिए मरीजों और तीमारदारों को अब लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। पुराने भवन में संचालित औषधि वितरण केंद्र के स्थान पर इमरजेंसी भवन में सात नए काउंटर बनाए जा रहे हैं। मौजूदा चार काउंटरों के मुकाबले तीन काउंटर बढ़ने से दवा वितरण की प्रक्रिया तेज होने और मरीजों का समय बचने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में अभी औषधि वितरण के लिए चार काउंटर संचालित हैं। इनमें दो पर महिलाओं और दो पर पुरुष मरीजों को दवा दी जाती है। मरीजों की संख्या अधिक होने और जगह सीमित होने के कारण यहां अक्सर लंबी कतार लग जाती है। दवा लेने में मरीजों और उनके तीमारदारों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

पुराना भवन ध्वस्तीकरण की जद में आने के बाद औषधि केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए इमरजेंसी के पुराने भवन को चुना गया है। यहां सात नए काउंटर तैयार किए जा रहे हैं।
नई व्यवस्था में तीन काउंटर महिलाओं और तीन पुरुष मरीजों के लिए निर्धारित होंगे। सातवां काउंटर वीआईपी और दिव्यांग मरीजों के लिए आरक्षित रखा जाएगा। काउंटरों की संख्या बढ़ने से मरीजों की कतार छोटी होने के साथ ही दवा वितरण में भी तेजी आने की संभावना है।
-
तीन काउंटर बढ़ने से मिलेगी राहत
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार पुराने भवन में स्थान की कमी के कारण औषधि वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाना संभव नहीं था। नई जगह पर सात काउंटर होने से एक साथ अधिक मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे उन्हें अनावश्यक इंतजार से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुराने भवन में बने काउंटरों को भवन ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के चलते हटाया जाना है। इसकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इमरजेंसी भवन में नए काउंटर तैयार किए जा रहे हैं। चार की जगह सात काउंटर होने से मरीजों को कम समय में दवा मिल सकेगी।
- प्रो. रजनी पटेल, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें