फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद पर विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के रामानुज ही रहेंगे चयरमैन, 24 को चुनाव
विज्ञापन

जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर चल रहे विवाद पर लगा विराम
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल कार्यालय के अधीक्षक ने डीएम को पत्र भेजकर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहे खींचतान पर शनिवार को विराम लग गया। उत्तर प्रदेश के बार कौंसिल कार्यालय अधीक्षक बृजमोहन ने डीएम को पत्र भेजकर रामानुज शुक्ल को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन घोषित करते हुए 24 फरवरी को ही चुनाव कराने केा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानुज शुक्ल ने जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए तिथि घोषित कर पर्चा दाखिला कराया और 24 फरवरी को चुनाव होना था। इसी बीच दयाशंकर लाल श्रीवास्तव एल्डर्स कमेटी का खुद को चेयरमैन बताते हुए पर्चा दाखिल कराया और 27 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसको लेकर अधिवक्ता का दो खेमों में आमने-सामने हो गए और खींचतान शुरू हो गई। इसकी शिकायत बार कौंसिल कार्यालय अधीक्षक बृजमोहन के पास पहुंची। उन्होंने डीएम अमित किशोर को पत्र भेजकर रामानुज शुक्ला को चेयरमैन बताते हुए 24 फरवरी को ही चुनाव कराने को कहा है। दयाशंकर लाल श्रीवास्तव को मनमानी का आरोप लगाते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पद से हटा दिया है। रामानुज शुक्ल ने अधिवक्ताओं से 24 फरवरी को चुनाव में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें