फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली रैली
विज्ञापन

रुद्रपुर। सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रुद्रपुर नगर में साइकिल रैली निकालकर बढ़े डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के मूल्यों का विरोध किया। उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खजुहा चौराहे पर सपा नेता विजय यादव ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सपा की साइकिल रैली नगर के मुख्य चौराहों से होते हुए तहसील पहुंची। तहसील पर सपाइयों ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय यादव और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार का जनसरोकार से कोई लेना देना नहीं है। यह सरकारें महंगाई, भष्टाचार और लूट की जननी हो गई है। इस सरकार में युवा, बेरोजगार, नौजवान, किसान और महिलाओं का जमकर शोषण हो रहा है। सपा दबे कुचले गरीब किसानों की लड़ाई निरंतर लड़ रही है। डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से किसानों और आम आदमी की कमर टूट गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता में त्राहि मचा है। उन्होंने जनविरोधी भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेकने की अपील की। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज खत्म हो गया है। भाजपा हर जगह चुनावों में हिंसा कराकर चुनाव जीतना चाह रही है। इस अवसर पर चंद्रिका निषाद, मनोज यादव, जितेश यादव, रामप्रित, अंकित, रामवृक्ष, शुभम, आलोक, अजित, हरिकेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें