फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने लोकसभा में उठाई सैनिक स्कूल बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने लोकसभा में उठाई सैनिक स्कूल बनवाने की मांग
विज्ञापन

सलेमपुर। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बुधवार को लोकसभा में सलेमपुर में सैनिक स्कूल बनवाने की मांग उठाई। उन्होंने सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के अति पिछड़ा क्षेत्र बताते हुए इसे जनहित में बताया।
विज्ञापन

सांसद रविंद्र कुशवाहा समय-समय पर लोकसभा क्षेत्र की समस्या को उठाते रहे हैं। इसके पूर्व तत्कालीन सांसद व रविंद्र कुशवाहा के पिता स्वर्गीय हरिकेवल प्रसाद ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के चेरो चौराहे पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराई थी। इसमें क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई करते हैं। बुधवार को रविंद्र कुशवाहा ने प्रमुखता से सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में सैनिक विद्यालय बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा देश के विकास में आगे रहे हैं। मैं चाहता हूं कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में एक सैनिक विद्यालय की स्थापना हो, जिसमें अमीर और गरीब के बच्चे पढ़ सकें। इनकी मांग उठाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लार क्षेत्र के बलवीर सिंह दादा ने कहा कि सांसद रविंद्र कुशवाहा लोकसभा में क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। अगर क्षेत्र में सैनिक विद्यालय की स्थापना होती है, तो निश्चित तौर पर यहां के बच्चे देश में नाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें