फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजू और दरोगा 28 लीटर शराब के साथ बिहार के हाजीपुर में गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया/रामपुर बुजुर्ग। दीपावली की रात जुआ खेलने के दौरान कुख्यात शराब तस्कर अजीत सिंह उर्फ जड़ी सिंह को गोली माकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हत्याकांड में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सोहनपुर निवासी पेशेवर राजू चौरसिया व अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा सहित चार को नामजद किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस टीम व एसओजी लगातार इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार में छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहे थे। इसी बीच पुलिस इन दोनों की खोज करते बिहार प्रांत के वैशाली जिले के हाजीपुर पहुंची, जहां शराब के साथ शनिवार को दो आरोपी के गिरफ्तार होने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच की तो दोनों का पता गोपालगंज मिला।
इसके बाद बनकटा थानाध्यक्ष ने आरोपियों को देखा और दोनों की पहचान जड़ी हत्याकांड के आरोपी के रुप में की। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर आने के लिए उत्पाद अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। रिमांड मिलते ही पुलिस दोनों को लेकर थाने पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर उत्पाद थाना ने जड़ी हत्याकांड में शामिल दो पेशेवर को 28 लीटर विदेशी शराब के साथ दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ करने के बाद उत्पाद थाने की पुलिस ने जेल भेज दिया था। गिरफ्तार अपराधी राजू चौरसिया पिता रामजी चौरसिया और अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा पिता हरिश्चंद्र कुशवाहा ग्राम सोहनपुर थाना बनकटा जनपद देवरिया का रहने वाला है। जड़ी हत्याकांड के बाद दोनों फरार चल रहे थे। दोनों का पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस टीम उन्हें ढूंढने के लिए बिहार के कई जिले के विभिन्न थानों में संपर्क की। हालांकि दोनों का कोई आता पता नहीं चला। बनकटा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ दोनों पेशेवर को ढूंढते हाजीपुर पहुंचे। यहां भी कई थाने में संपर्क किया, कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें