फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव से सांसत

Sat, 02 May 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सुबह से लेकर दोपहर तक हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे शहर से लेकर कस्बों तक जगह जगह जलजमाव हो गया। जनजीवन पर असर पड़ा। लोग बारिश समाप्त होने के बाद ही घरोंं से निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह छह बजे से तेज हवा के साथ बूंदा बांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह मूसलाधार बारिश में बदल गई। करीब एक घंटे बाद बारिश में थोड़ी नरमी आई। कुछ देर बाद यह फिर से तेज हो गई। 10 बजते बजते बारिश थोड़ी कम जरुर हुई, दोपहर 12 बजे के बाद पूरी तरह बंद हुई।
इस मूसलाधार बारिश के चलते शहर की प्रमुख सड़कों के गलियों में भी कई जगह पर पानी भर गया। शहर के पूरवां चौराहे पर फोरलेन का एक हिस्सा पानी में डूब गया। रोडवेज परिसर में पानी भरने से यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बस चालकों ने मुख्य सड़क के किनारे बसें रोककर यात्रियों को उतारा। वहीं रोडवेज के पीछे दीवानी कचहरी के दक्षिण वन विभाग को जाने वाली सड़क भी जलमग्न हो गई। साथ रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम और लोकनिर्माण विभाग और आफिसर्स कालोनी को जाने वाली पर करीब दो फीट पानी भर गया।
इसी तरह राघव नगर में सेंट्रल बैंक के आसपास सड़क पर जलजमाव हो गया था। इसके अलावा बीएसए कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय समेत कई जगहों पर जलजमाव रहा। हालांकि अवकाश का दिन होने के चलते इसका अधिक असर नहीं पड़ा। बेमौसम बारिश से सरकारी इंतजा बेनकाब : देसही देवरिया संवाद के अरनुार, बेमौसम बारिश होते ही शुक्रवार को जगह - जगह हुए जलभराव ने जल निकासी के लिए किए गए सरकारी इंतजामों की पोल खोल दी है। सड़क पर लगे पानी और कीचड़ से राहगीरों को राह चलने में मुश्किलें हो रही हैं।
क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जोरदार बारिश शुरू हुई। कई घंटों तक बारिश होने से लोगों का जन - जीवन अस्त - व्यस्त हो गया। वहीं, चौक - चौराहों से लेकर गांवों तक जगह -जगह जल भराव हो गया। महुआडीह चौराहा स्थित सीसी मार्ग पर मुख्य मार्ग से लेकर नहर तक सड़क पर जलभराव हो गया।
इससे सड़क पर दोनों तरफ दुकानदारों से लेकर राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधाएं हुई। बारिश ने जल निकासी की सरकारी व्यवस्था को बेनकाब कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इस पर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें