फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली निगम के खिलाफ आंदोलन जारी

Mon, 04 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के अटल तिराहे पर रविवार को तीसरे दिन भी व्यापारी और उपभोक्ता बिजली निगम के खिलाफ क्रमिक अनशन पर रहे। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम पर भड़ास निकालते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारी और उपभोक्ता क्रमिक अनशन पर रहे। वक्ताओं का कहना है कि नगर सहित क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। सरकार जहां अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति की कवायद कर रही है, वहीं अधिकारी-कर्मचारी सरकार के मंसूबे पर पानी फेर रहे हैं। अनशन के तीसरे दिन भी बेपरवाह अधिकारियों के कानों तले जूं नहीं रेंग रही है। अनशनकारियों ने मांग पूरी न होने तक अनशन जारी रखने को कहा। इस दौरान लव कुमार सोनकर वार्ड सदस्य, मुकेश पटेल, बृजेश विश्वकर्मा, विद्यानंद पाण्डेय, सुगंध गौरव, अंजनी उपाध्याय, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें