फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश और तेज हवा से बिजली आपूर्ति बाधित, 25 हजार उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। सोमवार की देर रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण पांडेय चक उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खड़ाईच गांव के पास मेन लाइन में फाल्ट आ गया, इसके चलते हजारों उपभोक्ताओं को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


पांडेय चक और इमलिया उपकेंद्रों को कसया ट्रांसमिशन केंद्र से बिजली आपूर्ति मिलती है। मेन लाइन में आए फाल्ट के कारण दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 25 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। दिन में भी लाइन में खराबी आने से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मंगलवार सुबह अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता के निर्देशन में बिजली कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। खड़ाईच गांव में गिरे बांस को हटाकर लाइन दुरुस्त की गई, लेकिन बाद में महवा गांव के पास भी फाल्ट मिलने से आपूर्ति बहाल होने में विलंब हुआ। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने खराबी दूर करने का कार्य शुरू किया। आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग 12 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें