फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेल कर्मियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर दिया धरना

Fri, 19 Sep 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को आठवें वेतन आयोग की समिति की जल्द गठन व अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर रेलकर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने मांग पूरा नही होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनई रेलवे मजदूर यूनियन की शाखा के मंत्री मनोज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों रेलकर्मी स्टेशन परिसर में एकत्र हुए। वह आठवां वेतन आयोग लागू करो, बोनस सिलिंग में बढ़ोतरी करनी होगी जैसे नारों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान मनोज सिंह ने कहा कि मंहगाई चरम पर पहुंच गई है, जबकि रेल कर्मियों का वेतन व अन्य समस्याओं पर ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मियों की मांग जल्द नही मानी जाती है वह व्यापक आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर अनिल कुमार, अशोक गौतम, आलोक सिंह, अजय गुप्ता, हरेराम यादव, मुकेश मुर्मू, राजेश सिन्हा, रामनारायण, शैलेश यादव, रोबिन कुमार, विवेक कुमार, सुबोध कुमार, बलिस्तर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें