फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूरिया के लिए फूटा किसानों का गुस्सा, सड़क जाम

Fri, 19 Sep 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया-सलेमपुर फोरलेन सड़क जाम किए हुए किसान
विज्ञापन
परसिया मिश्र गोदाम पर बंट रहा था यूरिया, समाप्त होने पर आक्रोशित हुए किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। तीन दिनो से लगातार हो रही बारिश के बाद किसान धान की फसल में यूरिया डालने के लिए बेताब हैं, मगर यूरिया उपलब्ध नहीं है। एकाध जगहों पर है भी तो दुकानदार महंगे दरों पर बेच रहे हैं। शुक्रवार को परसिया मिश्र में गोदाम से यूरिया बांटी जा रही थी। जानकारी होने पर मौके पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे गए। इसी बीच यूरिया समाप्त हो गई। इसके बाद नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में गोदाम के पास देवरिया-सलेमपुर फोरलेन मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।

जानकारी के अनुसार, परसिया मिश्र गोदाम पर सुबह यूरिया बांटी रही थी। यूरिया कम और किसानों की संख्या ज्यादा थी। यूरिया समाप्त होते ही मौजूद किसान उग्र हो गए और गोदाम से सड़क पर जा पहुंचे। इसी बीच किसान नेता कुंवर राणा प्रताप सिंह भी पहुंच गए और किसानों की मांग में शामिल होकर कहने लगे कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तत्काल जनपद में यूरिया उपलब्ध कराएं, वरन किसान इससे भी बड़ा आंदोलन मुख्यालय पर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब किसान सड़क पर उतरा तो फिर शासन-प्रशासन की खैर नहीं होगी। उधर, जाम की सूचना इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर को मिली तो वह आननफानन मौके पर पहुंच किसानों के मान-मनौव्वल करने में जुट गए। किसानों ने उनके कहने पर जाम समाप्त कर दिया। फिर भी करीब आधे घंटे तक देवरिया-सलेमपुर फोरलेन जाम रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि जाम समाप्त कराकर आवागमन चालू करा दिया गया।

..
यूरियाके लिए उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की

रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। बनकटिया स्थित यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड केंद्र पर बृहसपतिवार को यूरिया के लिए किसानों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।करीब पांच सौ किसान सुबह से ही लाइन में लगे रहे। भीड़ बढ़ने पर लाइन व्यवस्था ध्वस्त हो गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन

यूरिया की कमी और धीमी गति से वितरण को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों का आरोप है कि मनमाने तरीके से खाद बांटी जा रही है। हर किसी को बराबर खाद नहीं मिल पा रही। इस दौरान एसआई शेषनाथ कनौजिया मौके पर मौजूद रहे, मगर अफरातफरी के बीच मूकदर्शक बने रहे किसानों ने प्रशासन से मांग की कि पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए और वितरण व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि समय से धान की खेती प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें