फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 40 मिनट तक बंद रही रेलवे क्रॉसिंग...जाम में फंसे रहे लोग

Sun, 14 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ढ़ाला बंद होने के चलते लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी-वाराणसी रेलखंड स्थित सलेमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे 40 मिनट तक क्रॉसिंग बंद रही। इस वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

इस क्रॉसिंग से रोजाना करीब 10 से 12 हजार लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में उन्हें हर रोज इस समस्या से गुजरना पड़ता है। कुछ साल पहले गांधी चौक के समीप का रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिया गया था। इसके चलते लोगों को अस्पताल गेट के समीप रेलवे क्रॉसिंग होकर ही आना-जाना पड़ता है। इसके बावजूद यहां पर न तो अंडरपास है और न ही फुट ओवरब्रिज। ट्रेनों के आने पर प्रत्येक 50 मिनट पर क्रॉसिंग का फाटक बंद हो जाता है, जिससे रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लग जाता है।
रविवार को सुबह करीब 10 बजे 40 मिनट के लिए क्रॉसिंग के बंद होने से लंबा जाम लग गया। क्रॉसिंग के खुलने के बाद भी लोगों को जाम से निकलने में काफी समय लगा। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर मालगाड़ी, पैसेंजर को मिलाकर प्रतिदिन 40 ट्रेनों का संचालन होता है। नदौली, बरसीपर, प्यासी, हरनही, भरौली, नोनापार, भटनी, बिंदवलिया, मड़पही, कस्बा सलेमपुर, मझौली राज, नादघाट, हरैया, भरौली, नवलपुर आदि गांवों के लोगों को बाजार या अस्पताल आने-जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जाम से निकलने में 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। इस मार्ग से होकर कई स्कूलों के बच्चे भी आते-जाते हैं। बरसीपार निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हरेराम यादव, नदौली के उदय प्रताप, नदावर के राजीव मिश्रा, अभिषेक कुमार, भरौली के हरिश्चंद्र प्रसाद, इचौना पूर्वी के अशोक गुप्ता ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग बाजार के मध्य में स्थित है। इसके कारण यहां पर यातायात का दबाव अधिक होता है।
स्कूली बसें भी अक्सर जाम में फंस जाती हैं। इसके अलावा क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन बाजार व अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए बाजार आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें