फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, तीन पर केस

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब के धंधेबाज और बरामद शराब। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, तीन पर केस
विज्ञापन

भाटपाररानी (देवरिया)। एसपी के निर्देश पर खामपार पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों पर छापा मारा। टीम को देख धंधेबाज और भट्ठा मालिक खेतों के रास्ते भाग खड़े हुए। टीम ने 270 लीटर यूरिया मिश्रित शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। ईंट भट्ठा मालिक समेत तीन मजदूरों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने और बेचने की शिकायत ईंट भट्ठे पर मिल रही थी। दोपहर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। टीम को देख शराब बनाने वाले मजदूर भाग निकले। पुलिस ने मौके से रांची जिले के सेबछिया टोली निवासी लच्छू, गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के मुसहरी बाजार निवासी अर्जुन यादव और निशनिया पैकौली गांव निवासी भट्ठा मालिक अरविंद शाही पर केस दर्ज किया है। दोनों मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ईंट भट्ठा मालिक फरार है। टीम में एसओ भीष्मपाल सिंह यादव,आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल, सुरेश सोनकर, विजय आनंद ,अजय कुमार सिंह शामिल रहे। एसओ ने बताया कि दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें