देवरिया। आबकारी विभाग ने गौरी बाजार थाना क्षेत्र के दो ईंट भट्ठों पर दबिश देकर 59 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। जबकि बड़े पैमाने पर लहन भी नष्ट किया गया है। इसके अलावा भट्ठा मालिकों और मुंशियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है।
सदर आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बागापार के डीपीआर मार्का ईंट भट्ठे पर दबिश देकर 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। आबकारी निरीक्षक ने भट्ठा मालिक और मुंशी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है।
इसी तरह गौरी बाजार के बभनौली स्थित ईंट भट्ठे पर दबिश देकर 35 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। यहां के भी भट्ठा मालिक और मुंशी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों भट्ठा मालिकों और मुंशियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दबिश के दौरान दोनों मालिक और मुंशी मौके से फरार हो गए। संवाद