फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपी एसएस मॉल के मालिक के घर दबिश

Sat, 13 Sep 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएस माॅल के मालिक, पत्नी, साले सदर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है केस
विज्ञापन

हाईकोर्ट से स्टे लेने के फिराक में आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली में एसएस माॅल के मालिक, पत्नी और साले पर युवती को धर्मांतरण कराने के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को एसएस माॅल और शहर के संभावित ठिकानों और उसके घर पर दबिश दी, मगर एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आए। वहीं आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे लेने के प्रयास में हैं।
मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शहर के रामलीला मैदान के पास एसएस माॅल में काम करती थी। युवती का आरोप है कि एसएस माॅल के मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी तरन्नुम जहां, साला गौहर अली उर्फ सप्तराग निवासी बरडीहा धर्मांतरण के लिए दबाव बनाते थे। इसका वीडियो भी युवती ने बना रखा है। साक्ष्य के साथ युवती ने पुलिस को तहरीर ददी और सात सितंबर को तीनों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपी भाग गए। देर रात को पुलिस एसएस मॉल के अलावा शहर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो आरोपी का लोकेशन प्रयागराज में मिला है। वहीं एसएस मॉल में काम करने वालीं महिलाएं व युवतियां भी उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र भेजकर आरोप को निराधार बता रही है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नेदबिश दी थी, मगर पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें