बरहज। क्षेत्र के कपरवार पश्चिम पट्टी में मजदूर सुनील प्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की रात गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर दबिश दिया। जहां से पुलिस को कुछ सुराग और उपकरण मिलना बताया जा रहा है।
मामले में पुलिस मृतक की पत्नी और आरोपी बबिता, उसके भाई अमरजीत सहित कुछ अन्य से पूछताछ कर रही है। हालांकि घर से करीब 200 मीटर दूर कब्रिस्तान स्थित झाड़ी में ससुरालियों ने हत्या कर शव फेंक देने जैसा मामला लोगों की समझ से परे है।
बिनोवापुरी गांव निवासी सुनील प्रसाद पुत्र नेबूलाल सोमवार को ससुराल गया था। जो रात करीब नौ बजे पलियां में देखा गया था। गांव वालों के मुताबिक सुनील का साला अमरजीत उसे चौराहे पर छोड़कर चला गया।
इससे लोग हत्यारों की संख्या में होने के साथ कुछ नजदीकी लोगों का शामिल होना बता रहे हैं। सुनील के शरीर पर गंभीर जख्म के निशान मिले हैं। गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर ससुरालियों द्वारा सुनील की निर्मम हत्या जैसा दुस्साहसी कदम उठाने की बात लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है।
इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।