फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर में सरेराह फायरिंग के आरोपियों की तलाश में दबिश

Thu, 11 Sep 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में कार सवार युवकों ने सरेराह फायरिंग कर दहशत फैला कर भाग निकले। सीसीटीवी में युवकों की रंगबाजी का वीडियो कैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान निहाल हत्याकांड के आरोपी आशीष पांडेय और अनुराग गुप्ता के रूप में की है। इनकी गिरफ्तारी के लिए बुधवार की देर रात को गोरखपुर पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से रामनाथ देवरिया और आरोपियों के घर पर दबिश दी, मगर आरोपी पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने एक कार को कब्जे में लिया है, जो रामनाथ देवरिया के एक शख्स का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के समोगर गांव से शहर के देवरिया रामनाथ उत्तरी में बने आवास लौटते समय निहाल को बाइक सवार अपराधियों ने सुरौली क्षेत्र के जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास सात नवंबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी अमन गिरि, बृजेश गोस्वामी व आलोक कुमार राजभर, नामजद आशीष पांडेय, दीपक मिश्र व अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सभी छह आरोपी देवरिया जेल में बंद थे। कुछ दिन पहले जमानत पर आशीष पांडेय और अनुराग गुप्ता रिहा हो गए। मंगलवार की रात गोरखपुर से कार से लौटते समय गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में गोरखपुर शहर के एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर रामगढ़ ताल के समीप मामूली विवाद में असलहा से फायरिंग किए। बीच शहर में फायरिंग होने के चलते अफरा-तफरी मच गई और मौके से असलहा लहराते हुए भाग निकले। पूरा घटनाक्रम आस-पास के दुकानों में व पुलिस की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने फायरिंग करने वालों में आशीष पांडेय और अनुराग गुप्ता के शामिल होने का दावा किया है। दोनों की तलाश में बुधवार की रात को पुलिस ने रामनाथ देवरिया व आरोपियों के घर पर दबिश दिया, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। देर रात तक गोरखपुर पुलिस जिले में जमी रही। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि गोरखपुर की एम्स पुलिस आरोपियों की तलाश में आई थी। लोकल पुलिस साथ में गई थी।ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें