फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच अस्पतालों पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच अस्पतालों पर छापा मारा
विज्ञापन

देवरिया। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गौरीबाजार उपनगर स्थित पांच अस्पतालों व क्लीनिकों पर छापा मारा। इस दौरान डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले। एक को छोड़ अन्य स्थानों पर पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखाया गया। सभी को नोटिस देते हुए तीन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एमपी तिवारी, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव, सरोज तिवारी की टीम गौरीबाजार उपनगर में पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल व क्लीनिक से चिकित्सक व कर्मी फरार हो गए। टीम ने न्यू लाइफ केयर हास्पीटल पर छापा मारा। अस्पताल में तीन मरीज थे, जबकि डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं थे। इसके बाद टीम बेबी आर्थो केयर क्लीनिक पर पहुंची, जहां एक्स-रे मशीन भी थी, लेकिन चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। टीम चौहान चिकित्सालय एवं आयुष्मान आई केयर पर पहुंची तो वहां भी कोई नहीं मिला। इसके बाद टीम आर्यन क्लीनिक पर पहुंची तो कुछ मरीज दवा लेकर बैठे थे, लेकिन डॉक्टर गायब थे। टीम गोरखपुर रोड स्थित दूधनाथ हास्पीटल पर पहुंची तो दो मरीज थे, जिनका आपरेशन हुआ था, लेकिन चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं थे। जांच के दौरान मौजूद कर्मी ने पंजीकरण से संबंधित कागजात दिखाया। इस संबंध में एसीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच स्थानों पर छापा मारा। इन स्थानों पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले। एक को छोड़कर अन्य स्थानों पर पंजीकरण से संबंधित कागजात भी नहीं उपलब्ध कराया गया। उन्हें नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। ऐसे न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें