फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अस्पतालों समेत आठ स्थानों पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अस्पतालों समेत आठ स्थानों पर छापा मारा
विज्ञापन

देवरिया। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा अवैध रूप से चल रहे अस्पताल व पैथोलाजी पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के न्यू कालोनी सहित विभिन्न मोहल्लों में स्थित तीन अस्पतालों व पांच पैथोलाजी केंद्राें पर छापा मारा। इस दौरान डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले और न ही किसी ने पंजीकरण से संबंधित कागजात दिखाया। सभी को नोटिस जारी कर तीन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एमपी तिवारी, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव, सरोज तिवारी की टीम शुक्रवार को निकली। टीम शहर के न्यू कालोनी स्थित न्यू जीवन रेखा हास्पिटल पहुंची, जहां तीन मरीज थे, जबकि डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं थे। पंजीकरण से संबंधित कागजात मांगने पर नहीं उपलब्ध कराया जा सका। इसी मोहल्ले में स्थित डॉक्टर्स पैथ लैब, श्री डायग्नोसिस सेंटर, लाइफ केयर व चंद्रा पैथालाजी तथा छोटा पार्क के समीप स्थित आशीर्वाद पैथालाजी पर टीम पहुंची, जहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिले और पंजीकरण से संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। टीम सीसी रोड स्थित जीवन आरोग्य हास्पिटल पर पहुंची, जहां एक मरीज था, जिसका आपरेशन हुआ था। यहां डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले। राघव नगर स्थित ग्लोबल हेल्थ केयर क्लीनिक पर कुछ मरीज मिले, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी नहीं थे। इस संबंध में एसीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अस्पतालों व पांच पैथालाजी पर छापा मारा। इन स्थानों पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले। पंजीकरण से संबंधित कागजात भी नहीं उपलब्ध कराए गए। सभी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में कागजात दिखाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें