फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सफाई में लापरवाही से बढ़ रही पायरिया

Thu, 10 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सफाई जरूरी है। इसमें लापरवाही से बैक्टीरिया के इंफेक्शन से पायरिया रोग की चपेट में लोग आ रहे हैं। मसूड़ों और दांतों में दर्द, खून आने, दांत हिलने आदि की समस्या लेकर रोजाना 50 से 60 मरीज मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर परीक्षण के बाद दवा के साथ सावधानी बरतने तथा अच्छी तरह से दांत की सफाई करने की सलाह दे रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि दांतों की ठीक से सफाई न होने से पायरिया से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इसमें दांतों और मसूड़ों में दर्द, मुंह से बदबू आना, मसूड़ों में सूजन, खून आने, दांत हिलने की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग देसी नुस्खा के तौर पर पान और तंबाकू का सेवन भी शुरू कर देते हैं, जो नुकसानदेय है।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू सिंह ने बताया कि मुंह और दांत की अच्छी तरह से सफाई आवश्यक है। मसूड़ों और दांत के बीच में एक से दो एमएम का गैप होता है।
इसे जिंजावल सलकस कहते हैं। ठीक से सफाई न होने से बैक्टीरिया हो जाते हैं। इसके इंफेक्शन से पायरिया हो जाती है। पायरिया, दांतों और मसूड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें