बरहज। सरयू तट से पावर वार्ज बोट से परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा गैर जनपद के लोगों की आवाजाही होती है। सरयू के जलस्तर में इजाफा होने पर पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को पावर वार्ज बोट के संचलन पर रोक लगा दी है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से 15 नवंबर से 15 जून तक पीपा पुल के जरिये, जबकि शेष दिनों में पावर वार्ज बोट के जरिये आवागमन सुलभ कराया जाता है। पीडब्ल्यूडी के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि नदी का बहाव तेज होने के कारण पावर वार्ज बोट के संचलन पर रोक लगा दी गई है। संवाद