रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना चौराहे के पास मारपीट कर सोने की चेन और रुपये छीनने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मनीषा गौड़, जवाहर गौड़ समेत तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
देवरिया निवासी आशीष शुक्ला ने न्यायालय में दिए परिवाद में आरोप लगाया कि 17 दिसंबर 2025 की शाम वह भाई संतोष के साथ कुशीनगर से स्कूटी से लौट रहे थे। चौराहे से पहले जवाहर गौड़ ने गाली-गलौज की। इसी दौरान मनीषा गौड़ समेत अन्य लोग पहुंच गए और दोनों भाइयों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गले से सोने की चेन और जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लिए। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद