फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने टेंडर के नाम पर किया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने टेंडर के नाम पर किया खेल
विज्ञापन

देवरिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौर में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मुट्ठी भी गरम हो गई। उन्होंने आयोजन से लेकर सड़कों पर गड्ढा भरने के नाम पर तकरीबन एक करोड़ पांच लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए।
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के नाम पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने जमकर खेल किया। तीन जनवरी को एक समाचार पत्र में टेंडर निकाला, जिसमें दोपहर तक टेंडर जमा करने को कहा गया। चार जनवरी को कार्यक्रम बंगरा बाजार में दोपहर में आयोजित था। 24 घंटें में ऐसा क्या हुआ कि गड्ढ़ा भरने के नाम पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 15 लाख खर्च कर दिए। सड़क पर पैचवर्क एक दिन में कितना हो सकता जगजाहिर है। मजे की बात यह है कि एक ही दिन का समय कार्य करने के लिए ठेकेदार को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर के अनुसार मंच, कार्टेज, मीटिंग हॉल, बैरिकेडिंग निर्माण पर 30 लाख, पंडाल, साज सजावट के निर्माण कार्य पर तीस लाख, कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पटरी मरम्मत कार्य पर 20 लाख, कार्यक्रम स्थल पर पुलिया की रंगाई-पुताई पर दस लाख, और गड्ढों को भरने पर 15 लाख खर्च करने का ब्योरा दिया गया है। मजे की बात यह है कि तीन जनवरी दोपहर तक टेंडर मांगे गए। सभी कार्यों के नीचे बिल आफ क्वांटिटी के अनुसार भी लिखा गया है। मतलब की यदि इससे अधिक का सामान भी लगाया दिखाया जाएगा तो भुगतान कर दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग बीबी श्रीवास्तव का कहना है कि अचानक कार्यक्रम आने की वजह से जो समय सीमा बचा रहता है, उतने में ही कार्य करना पड़ता है। ठेकेदार टेंडर पर निगाह रखते हैं। इसमें कोई गड़बड़ी हुई होगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें