- पक्ष विपक्ष सभी दलों के नेताओं ने पहुंचकर बंढ़ाया ढ़ांढ़स
देवरिया। ओमान में खड़े भारतीय जहाज पर हमले में मृत सुरौली के शिवानंद चौरसिया के घर दूसरे दिन शनिवार को भी जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा रहा। भाजपा और सपा दोनों दलों के नेताओं ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया। वहीं दिन भर आम लोग भी आकर सांत्वना देते रहे।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय शुक्रवार की देर रात सुरौली गांव में मृतक शिवानंद चौरसिया के घर पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी स्तर पर तथा शासन-प्रशासन के माध्यम से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता रुद्रुपर के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने परिजनों मिलकर सांत्वना दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये और शिवानंद के माता पिता को 50-50 लाख रुपये सरकार दे। साथ ही बच्चों की शिक्षा का खर्च सरकार उठाए। इस दौरान हरेंद्र सिंह त्यागी, अंकित सिंह, दारा यादव, संजय यादव, महंत यादव, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।