फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए 23 तक वाहन उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए 23 तक वाहन उपलब्ध कराएं
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से हर कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के स्कूल प्रबंधकों की बैठक हुई। इसमें वाहन स्वामियों व स्कूल वालों से 23 अप्रैल तक चुनावी ड्यूटी के लिए वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने कहा कि जनपद के समस्त विद्यालयों तथा प्राइवेट वाहन स्वामी जिनके पास वाहन की उपलब्धता है, उन्हें निर्वाचन में पूरा सहयोग करते हुए शत प्रतिशत वाहनों को 23 अप्रैल तक उपलब्ध कराना होगा। नहीं देने पर विद्यालयों एवं वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव सबकी भागीदारी से ही सफल हो पाएगा। वाहन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वाहन स्वामियों एवं स्कूलों के प्रबंधकों को पहले से ही दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है। पूर्व के चुनाव में भी आप सभी का सहयोग मिलता रहा है। उम्मीद है कि इस बार भी यह मिलेगा। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल विंद, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें