फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लंका दहन होते ही गूंज उठे श्रीराम के जयकारे

Mon, 20 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। कसिली गांव में वीर ब्रह्म बाबा स्थान पर चल रही रामलीलाओं में शनिवार की रात लंका दहन का मंचन किया गया। इस अवसर पर रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। जैसे ही मंच पर राम, लक्ष्मण और हनुमान का प्रवेश हुआ, श्रद्धालुओं ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया।
रामलीला में जब हनुमान ने सीता माता से अशोक वाटिका में भेंट कर लंका को जलाने का निश्चय किया, तो उनका संवाद लंका मेरी मुठ्ठी में है, अब अधर्म का अंत होना निश्चित है सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे। इसके बाद हनुमान का मंच पर कूदना, राक्षसों से भिड़ना और पूंछ में आग लगाना इतना वास्तविक प्रतीत हुआ कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मंत्रमुग्ध रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जी के पूंछ में आग लगने के बाद मंच पर कृत्रिम लपटें उठीं और पृष्ठभूमि में बजते नगाड़े व शंखनाद ने माहौल को गूंजायमान कर दिया। विशेष आकर्षण लंका दहन का दृश्य और भी भव्य रहा। लंका दहन होते ही पूरा पंडाल श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सूर्य प्रकाश मिश्र उर्फ धनु मिश्र, आदित्य मिश्र, पप्पू मिश्रा, मनोज मिश्र, कपीस मिश्र सनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें