बरियारपुर। देवरिया बाईपास परियोजना से प्रभावित किसानों ने राज्य सरकार और एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले में महुआनी चौराहा स्थित एक इंटर कॉलेज में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। अध्यक्षता सुग्रीव मिश्र ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 अक्तूबर की सुबह 11 बजे किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपेगा। संयोजक अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों को धमकाने और उकसाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को अहिलवार बुजुर्ग में मंच से कोर्ट में मुकदमा दायर करने वाले किसानों को धमकाने की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा यह किसानों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। इस दाैरान राजनाथ यादव, किशुनदेव यादव, राजन कुमार, लल्लन यादव, महेंद्र यादव, संजय सिंह, ध्रुव नारायण चौहान, उमेश यादव, हरिलाल यादव, रामाश्रय आदि मौजूद रहे। संवाद