फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गौरी बाजार चीनी मिल के बकाया भुगतान के लिए प्रदर्शन

Tue, 27 Oct 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी मजदूर सभा ने सोमवार को गौरी बाजार चीनी मिल के मजदूरों और किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठन ने 750 मजदूरों के 14.73 करोड़ रुपये और किसानों के करीब 1.62 करोड़ रुपये का भुगतान कराने की मांग की। संगठन के अनुसार, वर्ष 1995-96 में मिल बंद होने के बाद से मजदूरों का बकाया नहीं मिला है। ज्ञापन में हाईकोर्ट के आदेश और वसूली प्रमाणपत्रों का हवाला देते हुए भुगतान में बाधा डालने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

साथ ही, मिल की जमीन पर नया उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई गई। इस दौरान दीनानाथ कुशवाहा, वंदना पासवान, अम्बिका यादव, बेचूलाल चौधरी, वीरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें