सलेमपुर। फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार के आत्महत्या के विरोध में लेखपालों ने शुक्रवार को सलेमपुर और भाटपार रानी में प्रशासन के विरोध में तहसील परिसर में धरना दिया। इसके चलते एसआईआर समेत अन्य कार्य प्रभावित रहे।
दोपहर बाद लेखपालों ने एसडीएम को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। सलेमपुर तहसील परिसर में धरना दे रहे लेखपालों को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लकमुद्दीन अंसारी ने कहा कि फतेहपुर में तैनात लेखपाल की शादी थी लेकिन वहां के अधिकारियों ने उसे एसआईआर भरने की बात कहते हुए छुट्टी नहीं दी।
घटना के दूसरे दिन मीटिंग में नहीं पहुंचा तो उसे निलंबित कर दिया गया। इसके चलते वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। ऐसी स्थिति में मृतक की मां को आर्थिक सहयोग के रूप में 50 लाख रुपये और परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिया जाए। साथ ही एसआइआर के लिए समय बढ़ाया जाए ताकि आसानी से कार्य पूरा किया जा सके। संवाद