मईल। सीएचसी परसिया चंदौर मेंं सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय समानता दल व राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा के नेतृत्व में चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सीएचसी में इमरजेंसी सेवा समेत कई मांंगों को लेकर आंदोलनरत हैं। संजय दीप ने कहा कि प्रदेश का यह ऐसा स्वास्थ्य केंद्र है जहां आकास्मिक सेवा नहीं चलती है। दोपहर दो बजे के बाद कोई भी कर्मचारी यहां उपस्थित नहीं रहता है।
दुर्घटना,घटना घटने के बाद मरीज को अस्पताल लाने पर ताला बंद मिलता है। ज्ञापन देने वालों में संजय दीप, जिला पंचायत सदस्य कलेक्टर शर्मा, चतुरानन ओझा, अनिल शर्मा, रेखा, उर्मिला, सुरेंद्र, विमलेश शमिल रहे। संवाद