फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूजीसी के नियमों के खिलाफ हुंकार, अधिवक्ता भी समर्थन में

Wed, 04 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के जयनगर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में मंगलवार को सामान न्याय संघर्ष समिति और सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी का विरोध किया। इनके समर्थन में अधिवक्ता और आम नागरिक भी शामिल हुए।
विज्ञापन

महापंचायत में मांग पत्र पर लोगों ने अपना हस्ताक्षर भी किया। सभी ने तहसील पहुंचकर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। जबकि 16 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने की अपील भी की।
वार्ड मेंबर सचिन सिंह, प्रमोद मिश्र, सुधीर सिंह और नित्यानंद उपाध्याय के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सवर्ण वर्ग के लोगों ने महापंचायत किया। इसमें सभी ने मोदी सरकार की ओर से लगाए गए यूजीसी एक्ट को काला कानून बताया। जबकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से काले कानून पर लगाए गए रोक की सराहना भी की।
विज्ञापन

अभियान में अधिवक्ताओं ने भी अपना समर्थन देते हुए कहा कि यूजीसी रेग्युलेशन 2026 जैसे प्रावधान से समाज में असंतोष और वैमनश्यता की स्थिति हो सकती है। इस पर पुर्नविचार करने की जरूरत है।
लोगों ने मांग पत्र पर बढ़चढ़ कर हस्ताक्षर करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, अनिल मिश्र, अमित भार्गव, अंबिकेश सिंह, अनिरूद्ध तिवारी, अनुपम त्रिपाठी, कुलदेव सिंह, सोनू सिंह, दिवाकर सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, बालमुकुंद मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें